{"_id":"5d8a59018ebc3e0173477282","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd185066425","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के बर्खास्त 17 शिक्षकों पर एफआइआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के बर्खास्त 17 शिक्षकों पर एफआइआर के आदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले बर्खास्त किए गए 17 शिक्षकों के खिलाफ अब एफआइआर दर्ज करवाने और पूर्व में प्राप्त किए गए वेतन की रिकवरी करने के आदेश जारी हो गए हैं। यह आदेश शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए को जारी करते हुए शिक्षकों द्वारा कोर्ट स्टे के निस्तारण की भी बात कही है। यह आदेश मिलने पर बीएसए ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि काफी समय पहले शासन को शिकायत मिली थी कि बेसिक शिक्षा विभाग में बीएड की फर्जी डिग्री और शैक्षिक दस्तावेज आदि से अधिकतर शिक्षकों ने नौकरी प्राप्त कर ली है। इसकी जांच के लिए शासन एसआईटी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह आदेश मिलने पर जनपद में संचालित 2399 परिषदीय स्कूलों में तैनात करीब सात हजार शिक्षकों की डिग्री आदि की जांच की गई थी। इनमें से 17 ऐसे शिक्षक सामने आए थे, जिन्होंने बीएड डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी मेरठ से की थी। जब इनके शैक्षिक दस्तावेजों की जांच हुई तो वह फर्जी पाए गए थे। इस पर शासन के आदेश पर बीएसए ने इन सभी 17 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद यह शिक्षक बर्खास्तगी के विरोध में हाईकोर्ट पहुंच गए थे और स्टे प्राप्त कर लिया था। इसके चलते इनकी बर्खास्तगी पर रोक लग गई थी। अब एक बार फिर इन शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने आदेश जारी कर बीएसए को निर्देश दिए हैं कि इन सभी 17 शिक्षकों पर एफआइआर दर्ज करवाने के साथ उनके द्वारा पूर्व में प्राप्त किए गए वेतन की राशि की रिवकरी की जाए। साथ ही कोर्ट के स्टे का निस्तारण भी करवाया जाए।
--------
इसलिए मिला था शिक्षकों को स्टे
बताया गया कि शिक्षा निदेशक बेसिक ने जो अब बीएसए को 17 शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ यह भी अवगत करवाया गया है कि इन शिक्षकों की नियुक्ति को वैध मानते हुए स्टे नहीं दिया है। बल्कि यह स्टे उनकी बर्खास्तगी के समय कुछ नियमों का सही से पालन न करने पर दिया है। उनकी बर्खास्तगी के समय जो आदेश दिया था। उसमें कुछ त्रुटियां भी हो गई थी। अब बीएसए इन त्रुटियों को दूर कर उन्हें बर्खास्तगी की कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करवाने के अलावा रिकवरी की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
-------
पिछले दिनों बर्खास्त किए गए 17 शिक्षकों पर आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक का आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही इस आदेश का पालन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करवाने के साथ वेतन के तौर पर प्राप्त की गई राशि की रिकवरी भी होगी। साथ ही कोर्ट के स्टे का भी निस्तारण करवाया जाएगा।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर