फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में 24 नवंबर तक रहेगी लागू रहेगी धारा 144

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर में 24 नवंबर तक रहेगी लागू रहेगी धारा 144
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्योहारों को देखते हुए डीएम ने जनपद में धारा 144 लगा दी है। यह 24 नवंबर तक लागू रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। वहीं, बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुलिस के अधिकारियों से त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्त करने का आदेश दिया।

मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, 7 व 8 को रामनवमी और दशहरा, 26 अक्तूबर को नरक चतुदर्शी, 27, 28 व 29 को दीपावली, गोर्वधन व भैयादूज, चित्रगुप्त जयंती, 2 नवंबर को छठ पूजा आदि त्योहार 24 नवंबर तक मनाए जाने हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी 9 अक्तूबर तक संचालित रहेगी। बताया कि आगामी पर्वों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में धारा 144 लागू किया जाना आवश्यक है। डीएम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सक्षम प्राधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना जुलूस, धरना-प्रदर्शन, पंचायत, शिविर या धार्मिक आयोजन नहीं करेगा। बिना अनुमति शस्त्र, भाला, बंदूक, लाठी आदि लेकर सार्वजनिक स्थल पर मिला तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मांस की बिक्री खुले में नहीं होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed