फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जिले में बुखार का कहर जारी, हर घर में लोग बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जिले में बुखार का कहर जारी, हर घर में लोग बीमार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में तेजी से फैल रहे वायरल बुखार ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को परेशान कर रखा है। मौसम में हो रहे बदलाव के बाद जरा सी भी लापरवाही पर लोग तुरंत इसकी चपेट में आ रहे हैं। तेज बुखार के साथ लोग शरीर में अकड़न और दर्द की शिकायत लेकर प्रतिदिन जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं, देहात क्षेत्रों के सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सकों के न आने के कारण जिला अस्पताल में भारी भीड़ लग रही है।
बता दें कि गत माह से रह-रहकर मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो जा रहा है। इसके चलते मौसमी बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। शहर से लेकर गांव तक हर घर में लोग बुखार से पीड़ित है। सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों और अपंजीकृत अस्पतालों में भीड़ लगी हुई है। अपनी गिरफ्त में लेने के बाद बुखार शरीर तोड़ दे रहा है। इससे मरीजों को परेशानियां हो रही है। वहीं, देहात क्षेत्र में स्थित अधिकांश सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों और स्टाफ के न आने से मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल तक पहुंच रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीजों का ओपीडी में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नमिता रस्तोगी ने बताया कि मौसमी बुखार सात दिन तक रहता है। जल्द फायदा होने के लिए अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराने से बचें। साथ ही बारिश में भीगने के साथ ठंडा पानी पीने से बचें।
विज्ञापन

कोई भी हो बीमारी करा रहे ब्लड की जांच
बुखार के साथ-साथ अस्पताल में अन्य बीमारियों के भी मरीजों की लाइन लग रही है। जिन्हें ब्लड जांच की आवश्यकता न होने पर भी वह चिकित्सकों से ब्लड जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। पैथोलॉजी में पूर्व में जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की ब्लड जांच हो रही थी, वर्तमान समय में आंकड़ा 400 तक पहुंचने लगा है। साथ ही मरीज और तीमारदार पहले जांच कराने को लेकर धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। जिससे व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मौसमी बुखार के मरीजों से अधिकांश वार्ड फुल होने लगे हैं। भीड़ अधिक होने पर मरीज और तीमारदार अपना आपा न खोये। नियमानुसार जांच कराए। - डॉ. एमपी सिंह, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed