फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आनंद विहार का सफर हुआ कौशांबी से और महंगा

Sun, 18 Aug 2019 11:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो चेतन शर्मा, बुलंदशहर
चेतन शर्मा, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
anand vihar isbt
आनंद विहार की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। आनंद विहार बस अड्डे पर प्रवेश शुल्क दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए जाने पर अब चार रुपये का अतिरिक्त भार यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। वहीं, कौशांबी डिपो तक सफर करने पर अब 20 रुपये कम का अंतर हो गया है। जिससे यात्रियों का राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बुलंदशहर डिपो से 105 बसों का संचालन विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। डिपो से करीब 60 बसों का संचालन आनंद विहार के लिए किया जाता है। शेष बसों का संचालन कौशांबी व अन्य डिपो के लिए किया जाता है। आनंद विहार बस अड्डे पर पूर्व में प्रवेश करने के दौरान 200 रुपये प्रति चक्कर देने पड़ रहे थे। जिसे अब दिल्ली सरकार द्वारा दोगुना से अधिक बढ़ा दिया गया है। वर्तमान समय में आनंद विहार बस अड्डे पर प्रवेश के लिए 486 रुपये प्रति चक्कर लिए जाने लगे हैं। प्रवेश शुल्क बढ़ने पर उसका अतिरिक्त भार यात्रियों की जेब पर पड़ा है। इससे टिकट पर चार रुपये से अधिक की धनराशि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


20 मीटर दूर और 20 रुपये का अंतर
बुलंदशहर डिपो से आनंद विहार और कौशांबी के लिए निगम की बसों का संचालन किया जाता है। यूपी बार्डर पर पड़ने वाला कौशांबी डिपो आनंद विहार बस अड्डे से महज 20 मीटर दूर स्थित है। लेकिन यह दूरी किराये में रुपये के बराबर है। बुलंदशहर से कौशांबी का किराया जहां 83 रुपये है। वहीं, आनंद विहार के लिए वर्तमान में 103 रुपये का किराया लिया जाने लगा है। जो यात्रियों पर भारी पड़ेगा। जबकि यात्री आनंद विहार की बसों में अधिक सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशांबी के लिए बढ़ाई जा सकती है बसें
बुलंदशहर डिपो से करीब 20 बसों का कौशांबी डिपो के लिए संचालन किया जाता है। आनंद विहार अस अड्डे पर जहां प्रवेश शुल्क वसूला जाता है। वहीं, कौशांबी डिपो पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। अब आनंद विहार पर बसों का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिए जाने पर उप्र परिवहन निगम या डिपो प्रभारी द्वारा बसों की संख्या में कटौती की जा सकती है। जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार न पड़े और वहीं, कौशांबी के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।


आनंद विहार जाने वाली बसों में यात्रियों के किराये में चार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से वसूलना शुरू कर दिया गया है।
- धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed