फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शराब के नशे में पुलिस लाइन में सिपाहियों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शराब के नशे में पुलिस लाइन में सिपाहियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस लाइन परिसर में शराब पीकर हंगामा करना एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल चालक को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने मामले की शिकायत मिलने पर तत्काल दोनों को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि आरोपियों ने शराब के नशे में आरआई से अभद्रता की थी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह व कांस्टेबल चालक ईश्वर सिंह शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर आरआई दोनों को समझाने के लिए गए थे। लेकिन, आरोपियों ने शराब के नशे में आरआई से भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसकी शिकायत आरआई ने एसएसपी से की थी। पुलिसकर्मियों के द्वारा अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने रात में ही पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी थी। जांच में दोनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही पाए गए थे। जिसके बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने देर रात ही हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह व कांस्टेबल चालक ईश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शराब पीकर लाइन में हंगामा किया था। बताया कि अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed