फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब सड़कों की भी होगी जियो टैगिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अब सड़काें की भी होगी जियो टैगिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के निर्माण और राशि में अब गड़बड़ी नहीं की जा सकेगी। सरकार ने योजना के तहत बनने वाली सड़कों की जियो टैगिंग कराने के आदेश दिए हैं। इसके तहत जो भी मार्ग बनेगा उसकी पहले फोटो खींचकर विभागीय वेबसाइट पर लोड करनी होगी।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों के रिकार्ड में अब तक केवल सड़क निर्माण की शुरूआत और सड़क बनने तक के बिंदुओं को ही दिखाया जाता रहा है। अब इस पर लगाम कसने के लिए सरकार ने योजना से बनने वाली सड़कों की जियो टैगिंग कराने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के तहत अब सड़क की जियो टैगिंग होने पर निर्मित सड़क का दोबारा निर्माण नहीं किया जा सकेगा। टैगिंग होने से शुरूआत की फोटो और काम समाप्ति की फोटो अपलोड करनी होगी। इतना ही नहीं सरकार का आदेश है कि जहां भी सड़क बनेगी। उसके आसपास पड़ने वाले अस्पताल, विद्यालय, सरकारी निर्माण या धार्मिक स्थल आदि का ब्यौरा भी ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा ने बताया कि शासन के इस आदेश का विभागीय अधिकारियों को कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जनपद में बनने वाली सड़कों की जियो टैगिंग होने पर सेटेलाइट प्रक्रिया से ऑनलाइन ही मार्ग की स्थिति देखी जा सकेगी। इससे सड़क निर्माण में होने वाली गड़बड़ी भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed