फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

रक्षाबंधन पर बहनों कासफर सुगम बनाने में जुटा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहनों कासफर सुगम बनाने में जुटा निगम
विज्ञापन

बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर बहनों के सफर को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। लंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने और नजदीकी जनपदों में बसों के चक्कर बढ़ाने की तैयारी की जाने लगी है। रक्षाबंधन पर किसी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।

इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन ही रक्षाबंधन का त्योहार भी है। रक्षाबंधन पर करीब 30 से 40 हजार यात्री निगम की बसों में सफर करते हैं। हर बार भीड़ अधिक होने या निगम की बस न मिलने पर हजारों यात्री निगम की बसों में यात्रा करने से वंचित रह जाते है। इस बार ऐसी कोई समस्या न हो इसके लिए निगम ने पहले से तैयारी करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बुलंदशहर डिपो से निगम और अनुबंधित बसों का संचालन दिल्ली, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, आगरा, कानपुर, लखनऊ और बदायूं आदि मार्गों पर होता है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की संख्या को देखकर लंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ पड़ोसी जनपदों में बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए डिपो के सभी चालक-परिचालक को जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed