फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

जिले में सात मॉडल तालाब बनाएगी जिला पंचायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
जिले में सात मॉडल तालाब बनाएगी जिला पंचायत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत द्वारा जिले में सात तालाबों को मॉडल तालाब बनाया जाएगा। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत खर्च की जाएगी। जिला पंचायत द्वारा इन तालाबों को मॉडल तालाब बनाकर नजीर पेश की जाएगी और जल संरक्षण की मुहिम चलाई जाएगी। स्वच्छ सरोवर मुहिम के तहत इनमें से तीन तालाबों पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
शासन द्वारा प्रदेश भर के तालाबों को स्वच्छ बनाने और जल संरक्षण के लिए कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों को आदेश दिए हैं कि जल संरक्षण की मुहिम चलाते हुए तालाबों को जनप्रतिनिधियों को गोद देकर उनका संरक्षण कराया जाए। योजना के तहत जिला पंचायत द्वारा खुर्जा के गांव गवां, पहासू के बनैल, अगौता के खंगावली, बीबीनगर के सैदपुर, गुलावठी के भटौना, अरनिया के अटेरना और डिबाई के गांव रामबिलौनी के तालाबों के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया है। इनमें से गांव खंगालवी, गवां और सैदपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष तालाबों के लिए भी जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

खंगावली में आरओ प्लांट से कराया जा रहा है ट्रायल
अगौता क्षेत्र के गांव खंगावली में जिला पंचायत द्वारा तालाब पर वाटर प्यूरिफायर लगाकर स्वच्छ बनाने के लिए ट्रायल किया जा रहा है। इसके लिए दस दिन तक तालाब के एक हिस्से में आरओ से निस्तारित पानी जमा कराया गया, जबकि दूसरे हिस्से में घरों से निकलने वाले पानी को यूं ही छोड़ा गया। अब अधिकारी इसका आंकलन करने में लगे हैं, आरओ प्लांट के बिना तालाब में पानी कितना स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तालाब का होगा सौंदर्यीकरण ---
तालाब का नाम लागत
गवां 57.84 लाख
बनैल 68.28 लाख
खंगावली 35.10 लाख
सैदपुर 64.13 लाख
भटौना 36.22 लाख
अटेरना 19.23 लाख
राम बिलौनी 21.31 लाख
सात तालाबों को मॉडल तालाब बनाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। खंगावली गांव में तालाब पर आरओ प्लांट भी लगाकर ट्रायल किया जा रहा है। बिना आरओ प्लांट के भी तालाब के पानी की जांच की जा रही है। प्रयास है कि खंगावली का तालाब देश का सबसे स्वच्छ तालाब बने। - डॉ. अंतुल तेवतिया, अध्यक्ष, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed