{"_id":"57c337614f1c1b4a38d50aa3","slug":"building-250-will-be-flattened-near-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक के पास 250 भवन होंगे जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक के पास 250 भवन होंगे जमींदोज
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
railway track
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडोर की जद में आने वाले 250 भवनों को गिराया जाएगा। रेलवे लाइन के किनारे वाले खाली प्लाट्स का रेलवे अधिग्रहण करेगा। इस संबंध रेलवे ने दोबारा सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के केंद्र से दोनों साइडों में 25-25 मीटर तक जो भी निर्माण फ्रेट कारीडोर की जद में आएगा, वह गिराया जाएगा। रेलवे ने दोबारा वेल्यूएशन करवा दिया है। वेल्यूएशन के हिसाब से प्लाट का अलग और निर्माण सामग्री का मुआवजा अलग से मिलेगा। भूड़ और शांतिनगर क्षेत्र में 130 मकानों को गिराया जाना है।
विज्ञापन
हंस विहार कालोनी और कस्बा बरम में 124 मकानों को तोड़ जमीन समतल की जाएगी। इसी भूमि पर एक ओर पावर ट्रैक बिछाया जाएगा। भूड़ क्षेत्र में कई आलीशान भवन फ्रेट कारीडोर की जद में हैं। मिलेगा शत प्रतिशत मुआवजाः फ्रेट कारीडोर के जिए जिन लोगों की जमीन ली जाएगी, उन लोगों को क्षतिग्रस्त भवन का शतप्रतिशत मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
मसलन किसी व्यक्ति का बरम क्षेत्र में 50 वर्ग में भवन है। 50 वर्ग गज में से 10 वर्ग गज हिस्सा अधिग्रहित किया गया है। उक्त व्यक्ति को 10 वर्ग गज जमीन का मुआवजा तो मिलेगी ही, साथ ही 50 वर्ग गज के निर्माण की लागत भी प्रोजेक्ट के तहत मिलेगी।
बनेंगे 22 अंडरपास ःफ्रेट कारीडोर के तहत बुलंदशहर से हापुड़ की सीमा हाफिजपुर तक 22 अडरपास का निर्माण होगा। कुड़वल और चांदपुर रोड पर अंडरपास का निर्माण होना है। गुलावठी क्षेत्र के तमाम लिंक रोड्स(जहां ट्रैफिक का आवागमन अधिक होता हो) पर अंडरपास बनाए जाएंगे।