{"_id":"624dc6720beb236e54382359","slug":"bribe-bulandshahr-news-gbd236492683","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
बुलंदशहर। मारपीट और जान से मारने की धमकी की दर्ज रिपोर्ट में कार्रवाई से बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी पर छह लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। कासना निवासी डॉली उर्फ डालचंद ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर चार लाख रुपये देने की भी बात कही है। साथ ही एसएसपी से महिला थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कासना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गुर्जर निवासी डॉली उर्फ डालचंद ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसके खिलाफ महिला थाने में एक मुकदमा चल रहा है। इसकी विवेचना महिला थाना प्रभारी कर रही हैं। आरोप है कि केस को कमजोर करने और कार्रवाई से बचाने के नाम पर थाना प्रभारी की ओर से छह लाख रुपये की मांग की गई। आरोप लगाया कि जब रकम देने से इनकार किया तो धमकी दी गई कि मुकदमे की ऐसी विवेचना करूंगी कि जिंदगी भर जेल में रहना पड़ेगा। इसके बाद एक जनवरी 2021 को थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये दिए, जबकि शेष धनराशि का इंतजाम करने के लिए थाना प्रभारी ने एक दिन का समय दिया। इसके बाद अगले दिन थाना प्रभारी ने खुद फोन करके गुलावठी रोड स्थित गांव काजमपुर देवली पर साढ़े चार लाख रुपये लिए। साथ ही कहा कि जब तक एक लाख रुपये और नहीं दिए जाएंगे, तब तक वह उनका पक्ष नहीं लेंगी। इसके बाद एक लाख रुपये और इंतजाम करके दे दिए। आरोप है कि धनराशि लेने के बाद भी न तो केस में फैसला कराया गया और न ही उनके पक्ष में कोई रिपोर्ट तैयार की गई है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित की शिकायत मिली है। इसके आधार पर जांच कराई जाएगी। तत्कालीन थाना प्रभारी अनीता सिंह को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उक्त व्यक्ति केस को कमजोर करने के लिए दबाव बना रहा था। जब उसका कार्य नहीं किया तो उसने आरोप लगाए हैं। - अनीता सिंह, पूर्व महिला थाना प्रभारी