{"_id":"57238c114f1c1b522ba928a3","slug":"breaking-and-stealing-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में रहने वाले लिपिक के घर को चोरों ने खंगाल दिया। घटना के वक्त लिपिक अपने परिवार के साथ गांव में बच्चे का जन्मदिन मनाने गया था। चोर घर में रखे गन्ने का भुगतान और लाखों के जेवरात लेकर हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
देवीपुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व. बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जिला पूर्ति विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी प्रीति उर्फ विनिता सिंह अंधिहार उर्फ होशियारपुर गांव की प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार सहित गांव गए हुए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बड़े भाई अनिल कुमार सिंह जब लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर में रखे गन्ने का भुगतान 80 हजार रुपये, बच्चों की गुल्लक, गले का हार, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और चांदी के जेवरात ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहीं छतारी में दोराहा के समीप रहने वाले ऋषिपाल ने शुक्रवार को तहरीर दी कि दो दिन पूर्व वह किसी काम से आगरा गया था। पीछे चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद समेत दो तोले के सोने के आभूषण और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर लिया।