{"_id":"589220254f1c1b313de82e01","slug":"brahmnaen-blessing-of-the-accession","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणाें के आशीर्वाद से होगा ‘राजतिलक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणाें के आशीर्वाद से होगा ‘राजतिलक’
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधान सभा चुनाव
- फोटो : ब्यूरो
ब्राह्मण मतदाता जिस प्रत्याशी को आशीर्वाद देंगे, उसी का राजतिलक हो जाएगा। शिकारपुर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं के आशीर्वाद से ही प्रत्याशी का बेड़ा पार हो सकेगा। मुख्य चार दलों में से तीन पार्टियों ने ब्राह्मण प्रत्याशियों पर ही दांव लगाया है, जबकि सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर जाट उम्मीदवार मैदान में है। जाट-मुस्लिम मतदाता भी निर्णायक स्थिति में है।
विज्ञापन
शिकारपुर विधानसभा सीट का गठन 1974 में किया गया था। इससे पहले यह क्षेत्र छतारी विधानसभा सीट के अंतर्गत आता था। शिकारपुर विधानसभा पर 310578 मतदाता हैं, जिसमें सर्वाधिक संख्या ब्राह्मण मतदाताओं की है। इसके बाद जाट, मुस्लिम और एससी समाज के मतदाताओं का नंबर आता है।
विज्ञापन
ब्राह्मणों की अधिक संख्या के कारण भाजपा ने अनिल शर्मा, बसपा ने मुकुल उपाध्याय और रालोद ने मुकेश शर्मा पर दांव खेला है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन से उदय करन दलाल एकमात्र जाट प्रत्याशी हैं। पिछली बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े अनिल शर्मा इस बार भाजपा के टिकट से मैदान में हैं, जबकि पिछली बार सपा के टिकट पर विधायक बने मुकेश शर्मा रालोद के टिकट पर लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
1974 के बाद से अब तक रहे विधायक
वर्ष विधायक पार्टी
2012 मुकेश शर्मा सपा
2007 वासुदेव सिंह बसपा
2002 मुंशीलाल गौतम भाजपा
1996 चुनाव स्थगित ----
1977(उपचुनाव) महेंद्र कुमार वाल्मीकि भाजपा
1993 मास्टर रामप्रसाद भाजपा
1991 मास्टर रामप्रसाद भाजपा
1989 गंगाराम जनता दल
1985 त्रिलोक चंद्र दमकिया
1980 धर्म सिंह कांग्रेस
1977 त्रिलोक चंद्र जनता पार्टी
1974 धर्म सिंह कांग्रेस