{"_id":"624dc5b9d3e41e02a5095fd6","slug":"bjp-bulandshahr-news-gbd2364919168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भाजपा का ऑडियो वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भाजपा का ऑडियो वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर भाजपा का ऑडियो वार
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यह ऑडियो भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया का है, जिसमें वह पूर्व कार्यालय प्रभारी अनुज चौहान को धमका रहे हैं।
इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष और एक चिकित्सक के बीच लेनदेन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें चिकित्सक जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया से कार की रकम मांग रहे थे। इसके बाद कार मालिक की ओर से चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने नाटकीय ढंग से कार को बरामद भी किया था। बाद में पुलिस ने चोरी की एफआईआर रद करते हुए कहा था कि मामला लेनदेन का है। अब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दूसरा ऑडियो भी इसी मामले से जुड़ा है। जिलाध्यक्ष पूर्व कार्यालय प्रभारी अनुज चौहान पर आरोप लगाते हुए धमकी दे रहे हैं कि उनके पास भी विभिन्न प्रकार की ऑडियो हैं। इस पर अनुज चौहान ने जिलाध्यक्ष को जमकर खरीखोटी सुनाई। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया का कहना है कि जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का काम किया जा रहा है। इस बारे में हाईकमान को अवगत करा दिया गया है।
पार्टी की बैठक में हुई चर्चा
पूरे मामले में भाजपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। इसके बाद बैठक में तय किया गया कि पार्टी के तीन पदाधिकारी जिलाध्यक्ष व शिकायत करने वाले चिकित्सक से बातचीत करते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। पूरे मामले की जानकारी हाईकमान तक पहुंच गई है।