फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Be careful when going out, traffic jam may cause trouble today

Bulandshahar News: संभलकर निकलें, आज जाम कर सकता है परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Be careful when going out, traffic jam may cause trouble today
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर्व की वजह से जनपद में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अमरोहा, बरेली, बदायूं, नरौरा और डिबाई की ओर जाने वाले वाहनों को शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डायवर्जन से इस रूट पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को रात दस बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। वहीं, कांवड़ यात्रा मार्ग जैसे अनूपशहर रोड और मेरठ रोड पर यातायात की गति सीमा 20 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

भूड़ चौराहा से गुलावठी होकर मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्याना अड्डा बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित हैं। इन मार्गाें पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की गई है। दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा जाने वाले वाहनों को भूड़ चौराहा से शिकारपुर होते हुए नरौरा गंगा बैराजपुल से होते हुए अमरोहा, मुरादाबाद की ओर निकाला जा रहा है। मेरठ और हापुड़ से बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल से चौकी जोखाबाद, भूड़ चौराहा होते हुए नरौरा से बबराला होते हुए निकाले जा रहे हैं। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नरौरा से अलीगढ़ होकर दिल्ली की ओर जा रहे हैं। मुरादाबाद, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन गंवा (रजपुरा) से नरौरा होते हुए निकल रहे हैं। जिससे इस रूट पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। डायवर्जन के चलते सड़कों पर जगह जगह दूरदराज से सामान लादकर आ रहे ट्रकों को चालकों ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया है। शुक्रवार रात को यातायात सुचारू होने के बाद ट्रक चालक अपने-अपने गंतव्य पर निकलेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, खुफिया तंत्र सक्रिय
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। सभी शिवालयों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना पर काबू पाने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। जनपद के संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इन इलाकों में खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि अधिक कांवड़ियों के पहुंचने से कहीं यातायात प्रभावित होता है तो संबंधित क्षेत्र में तत्काल यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि इस बार चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 08 मार्च को रात 09 बजकर 47 मिनट से होगी। इसका समापन 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। यानी महाशिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है। शुक्रवार को ही शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed