फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   auto rickshaw drivers take stand against E-rickshaw routes

रूट को लेकर ऑटो-रिक्शा संचालक आमने-सामने

Sun, 31 Jan 2016 11:22 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
auto rickshaw drivers take stand against E-rickshaw routes
शहर में रूट प्लान को लेकर ऑटो और ई रिक्शा
विज्ञापन
संचालकों में ठन गई है। ऑटो रिक्शा संचालकों ने प्रशसान से शिकायत कर रूट प्लान में परिवर्तन की मांग की है।

नए रूट प्लान के तहत ई-रिक्शा का रूट काला आम से भूड़ चौराहे तक निर्धारित किया गया है। अब तक ई रिक्शा नुमाइश फाटक तक ही आते-जाते थे। काला आम से भूड़ चौराहे तक ऑटो रिक्शा  का संचालन होता है।

इसी से खफा ऑटो रिक्शा वालों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की है। कहा है कि यदि भूड़ चौराहे से ई-रिक्शों का संचालन शुरू किया गया तो ऑटो संचालकाें के सामने सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

ऑटो संचालकों ने ई-रिक्शों का रूट बदलने की मांग की है। बता दें नगर का सबसे कमाऊ रूट भूड़ चौराहा से काला आम है। सरताज, शहजाद, शाहआलम, आमिर, फरमान आदि ने प्रशासन से  शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, टेंपो एसोसिएशन के अध्यक्ष सरताज ने बताया कि रूट प्लान को लेकर रविवार को काला आम चौराहा के निकट ई-रिक्शा संचालकों ने ऑटो संचालक को पीटा।

बताया इसकी शिकायत पुलिस की की गई है। सरताज ने बताया कि ऑटो रिक्शों का संचालन भूड़ चौराहे से काला आम तक होता है। शहर के बाकी रूट्स पर ई रिक्शों का संचालन है।

ये रूट भी अगर ऑटो संचालकों से छीन लिया गया उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed