{"_id":"6123e18d8ebc3e7a144a984c","slug":"atal-school-bulandshahr-news-gbd2246136193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
गांव कोंदू में चल रहा अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य।
- फोटो : BULANDSHAHR
अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
बुलंदशहर। जिले के गांव काेंदू में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। अफसरों का दावा है कि विद्यालय दिसंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही आगामी सत्र से इसके संचालन की तैयारी भी शुरू हो गई हैं।
सरकार ने श्रम विभाग में पंजीकृत बच्चों की शिक्षा के लिए करीब दो वर्ष पहले जिले में मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने चोला क्षेत्र के गांव कोंदू में जमीन चिन्हित कर इसके निर्माण पर खर्च होने वाली राशि आदि की जानकारी भेज दी थी। शासन की ओर से पहले विद्यालय निर्माण के लिए 68 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया था। इसके बाद निर्माण की राशि को बढ़ाकर 71 करोड़ रुपये कर दिया था। विद्यालय निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने अपना काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन इसी बीच किसी ने इस जमीन पर अपना हक जता दिया था, जिसके चलते विद्यालय के निर्माण का कार्य रुक गया था। इसके चलते जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आखिर में जिला प्रशासन ने इस मामले को निपटा लिया और उसके बाद फिर से विद्यालय का निर्माण शुरू हो गया। अब विभागीय अफसरों का दावा है कि विद्यालय के निर्माण ने गति पकड़ ली है। इसका निर्माण दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को भी दिसंबर माह तक इसका निर्माण पूरा करने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि निर्माण कार्य जल्द होने के चलते इस विद्यालय को आगामी सत्र से संचालित करने की भी तैयारी शुरू हो गई है।
मिलेगी निशुल्क शिक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं
सिकंदराबाद तहसील के गांव कोंदू में जहां पर अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है। वहां पर इसके लिए 12 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। यहां पर विद्यालय के साथ छात्रों के लिए निशुल्क शिक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें छात्र-छात्राआें के लिए अलग-अगल हॉस्टल की सुविधा रहेगी। विद्यालय में खेल का मैदान और लैब आदि की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस विद्यालय में मेरठ मंडल के अधीन आने वाले जनपद बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बागपत में श्रम विभाग कार्यालयों में पंजीकृत श्रमिकों के होनहार बच्चों को प्रवेश मिलेगा। विद्यालय में एक हजार छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
गांव कोंदू में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण ने अब गति पकड़ ली है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही आगामी सत्र से इसके संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें मेरठ मंडल के सभी जिलों में श्रम विभाग के कार्यालयों में पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क शिक्षा आदि की सुविधा मिलेगी।
- मुकेश कुमार दीक्षित, सहायक श्रमायुक्त।