{"_id":"6ae8c2b8ae6290ad49076ae4","slug":"as-the-cold-intensifies-patients-with-high-blood-pressure-may-face-increased-difficulties-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-169872-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ठंड बढ़ते ही हाई बीपी के मरीजों की बढ़ सकती है मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ठंड बढ़ते ही हाई बीपी के मरीजों की बढ़ सकती है मुश्किल
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सर्दी में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से रक्तचाप बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में बीपी अनियंत्रित होने पर दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों और पहले से बीपी, मधुमेह व हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों रोजाना करीब 1500 मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इनमें 200 से अधिक मरीज ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि सर्दियों में सुबह और रात के समय तापमान कम होने से शरीर पर ठंड का असर अधिक पड़ता है। इससे रक्तचाप बढ़ सकता है। खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
डॉ. शिव मोहन कमल ने बताया कि हाई बीपी के मरीजों को नियमित रूप से दवाएं लेनी चाहिए। कई बार रक्तचाप सामान्य महसूस होने पर मरीज दवा लेना बंद कर देते हैं, जबकि ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। घर पर डिजिटल मशीन से नियमित रूप से बीपी की जांच करें और रीडिंग दर्ज करते रहें। रक्तचाप में लगातार उतार-चढ़ाव होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
सर्दियों में सुबह बहुत अधिक ठंड के दौरान टहलने से बचें। बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और शरीर को ठंड से बचाकर रखें। भोजन में नमक की मात्रा सीमित रखें व संतुलित आहार लें। चिकित्सक की सलाह के अनुसार हल्की शारीरिक गतिविधियां जारी रखें। सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या अचानक कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लें। नियमित जांच और दवाओं के सही इस्तेमाल से रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।