गुलावठी। गांव उस्तरा में कृभको की ओर से शनिवार को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सैनी और पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
200 मीटर दौड़ में अरुण ने पहला व सूफियान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में विनय ने पहला स्थान पाया। खो-खो में छात्रा वंदना शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कृष ने पहला व ऊंची कूद में सूफियान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए, जो खिलाड़ी असफल रहे हैं वह निराश न हों, पुनः मेहनत करें और आगे बढ़ें। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सैनी, अनुराग तोमर, दीपक गोयल, प्रधानाचार्य फिरोज खान, गगन प्रजापति, हिमांशु गोयल व कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।