फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Arjoo murder case

आरजू हत्याकांड के दो हत्यारोपियों के घर चस्पा किए कुर्की के नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arjoo murder case
आरजू हत्याकांड के दो हत्यारोपियों के घर चस्पा किए कुर्की के नोटिस
विज्ञापन

खानपुर। अमरपुर गांव में 14 मार्च को आरजू की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के सरेंडर करने के बाद शेष दो आरोपी आज भी पुलिस के चंगुल से बाहर हैं। खानपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर बुधवार को ढोल नगाड़ों व मुनादी कर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की।

बाइक टकराने को लेकर घटित हुए आरजू हत्याकांड में अमरपुर निवासी तीन लोग हत्या के आरोपी हैं। लगभग दो दिनों के बाद पुलिस के लिए सिरदर्द बने मुख्य आरोपी कासिब ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शेष दो आरोपी अर्थ व फैसल आज भी पुलिस के चंगुल से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में मुनादी करवाई। बुधवार को दोनों आरोपियों के घर के बाहर कुर्की के नोटिस चस्पा किए। ढोल-नगाड़ों के शोरगुल के साथ पुलिस ने यह कार्यवाही पूरी की। थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed