{"_id":"6a942a72ae00ad956a0bb434","slug":"ankur-chaudhary-last-rites-student-was-subjected-to-a-fatal-attack-in-khurja-on-august-20-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर चौधरी का अंतिम संस्कार: खुर्जा में 20 अगस्त को छात्र पर हुआ था जानलेवा हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर चौधरी का अंतिम संस्कार: खुर्जा में 20 अगस्त को छात्र पर हुआ था जानलेवा हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Sun, 30 Aug 2026 06:36 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:36 PM IST
सार
बुलंदशहर में पहासू मार्ग स्थित मुरारी नगर कॉलोनी निवासी विधि छात्र की मौत के बाद रविवार सुबह भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, सुरक्षा को लेकर दो सीओ समेत छह थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
अंकुर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में पहासू मार्ग स्थित मुरारी नगर कॉलोनी निवासी विधि छात्र की मौत के बाद रविवार सुबह भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, सुरक्षा को लेकर दो सीओ समेत छह थानों का पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने पहुंच कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया और परिजनों से वार्ता की।
विज्ञापन
मुरारी नगर निवासी अशोक चौधरी ने बताया कि उनका बेटा अंकुर चौधरी (25) एलएलबी फाइनल वर्ष का छात्र था। 20 अगस्त की रात को अंकुर अपने मोहल्ले में दोस्तों के साथ बात कर रहा था। तभी कार सवार छह लोग आ गए और उसको बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा। इसके बाद ईंट से उसके सिर, सीने और पेट पर वार किए। इसमें अंकुर लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजनों ने अंकुर को पहले कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में अंकुर को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि मामले में बगराई निवासी निशांत, सौरभ, कृष्णा, भूपेंद्र, झमका निवासी लाखन व करन, प्रशांत और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी बुलंदशहर की ओर से आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस ने आरोपी लखन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसके अलावा भूपेंद्र व निशांत को भी पकड़ा। वहीं, आरोपित करन ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। शनिवार शाम को अंकुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अंकुर की मौत के बाद मुरारी नगर मोहल्ले में विलाप पसर गया और अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम जांच के बाद पुलिस सुरक्षा में शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन बिलख उठे और परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सुरक्षा को लेकर सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री और सीओ सदर प्रखर पांडेय समेत खुर्जा, जहांगीरपुर, अरनिया, खुर्जा देहात, ककोड़, चोला थानों का पुलिस बल रहा। शांति पूर्ण रूप से शव को गांव बगराई ले जाया गया, जहां तहेरे भाई रूपा ने मुखाग्नि दी।
मां प्रधानाचार्य और पिता हैं अधिवक्ता :-
अंकुर के पिता अशोक चौधरी खुर्जा सिविल कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। मां वीरवती बगराई गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं और बड़ी बहन अकांक्षा शादीशुदा हैं। अंकुर घर के इकलौते बेटे थे, जिनकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।