{"_id":"adc31579e6d2890d6b5b097fe38915f6","slug":"amount-still-made-outstanding-by-moneylender-after-repaying-loan-of-30-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार के दिए डेढ़ लाख, फिर भी बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार के दिए डेढ़ लाख, फिर भी बकाया
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी को साहूकार से 30 हजार रुपये कर्ज लेना भारी पड़ गया।
डेढ़ लाख रुपया चुकाने के बाद भी साहूकार का मूलधन बकाया रह गया।
अब साहूकार रुपये नहीं लौटाने पर साहूकार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी सिटी को तहरीर दी है।
राधानगर निवासी राजीव ने एसपी सिटी को बताया कि वह शहर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने एक साहूकार से ब्याज पर 30 हजार रुपये तीन माह के लिए थे।
राजीव के मुताबिक, वह अब तक उसे डेढ़ लाख रुपये दे चुके हैं। बावजूद इसके साहूकार उस पर रुपये बकाया होने की बात कह रहा है। आए दिन घर पर बदतमीजी करता है।
रुपया न देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। इसके चलते उनका पूरा परिवार दहशत में है।