{"_id":"58388ea74f1c1b8e4d13c237","slug":"amin-staging-a-walkout","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर धरने पर अमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर धरने पर अमीन
ब्यूरो,अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर धरने पर अमीन
- फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर तहसीलदार के उत्पीड़न से खफा राजस्व संग्रह अमीन कार्य बहिष्कार कर जिले की सातों तहसीलों में धरने पर डटे हुए हैं। जिला स्तर पर कोई पहल नहीं होने पर अमीनों का एक शिष्टमंडल मंडलायुक्त से वार्ता करने को शुक्रवार मेरठ रवाना हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि पांच दिन से राजस्व संग्रह अमीन संघ कार्य बहिष्कार का धरने पर है। संघ का आरोप है कि अनूपशहर तहसीलदार ने अमीनों का उत्पीड़न किया है, जिसके विरोध में वह आंदोलन को बाध्य हुए।
विज्ञापन
शुक्रवार को मेरठ मंडल के संयोजक ज्ञान सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंडलायुक्त से वार्ता को मेरठ रवाना हुआ। अमीनों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष केके शर्मा ने बताया कि आंदोलरत अमीनों की आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद को पत्र देकर समस्या दूर करवाने की मांग की है। धरने पर श्याम सुंदर शर्मा, राधेश्याम, नेत्रपाल सिंह आदि शामिल रहे। सिकंदराबाद तहसीलदार में अमीन पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे।