फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Alliance candidate from the restless confusion

गठबंधन पर असमंजस से प्रत्याशी बेचैन

Fri, 20 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 20 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Alliance candidate from the restless confusion
सपा - फोटो : ब्यूरो

सपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। इससे कांग्रेस से गठबंधन पर संशय के बादल छा गए। जिससे दोनोें दलों के प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ गई है। सपा ने अपनी सूची में दो प्रत्याशी बदल दिए हैं। कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिसके कारण नेताओं में खलबली मच गई है। हालांकि राजनीतिक पंडित इसे दबाव की राजनीति बता रहे हैं।

विज्ञापन


कई दिनों से कांग्रेस, सपा और रालोद के बीच गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही थी। रालोद को अब गठबधन से अलग ही माना जा रहा है। कांग्रेस और सपा हाईकमान के बयानों से लग रहा था कि गठबंधन तय है, कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अचानक सपा ने 191 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसके जारी होते ही गठबंधन पर संशय छा गया। नामांकन के महज चार दिन शेष हैं। अभी तक गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। सपा की सूची जारी होते ही नेताओं में बेचैनी साफ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें दो प्रत्याशी ही बदल दिए गए हैं। कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिसके कारण कांग्रेसियों में खलबली है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर रार चल रही है। संभावना है कि सपा ने दबाव की रणनीति के तहत प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित कर दी है।

 सपा ने फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें जिले के सातों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कुछ नहीं कह सकते हैं। जाहिर है कि गठबंधन नहीं      हुआ है। - दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, सपा


गठबंधन को लेकर सपा के साथ अभी बातचीत बंद नहीं हुई है। यह निर्णय लखनऊ बैठे पार्टी पदाधिकारियों को लेना हैं। कांग्रेस भी जिले की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी जल्द घोषित करेगी।  - सुभाष गांधी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed