फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ADG inspection

Bulandshahar News: मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए दुरुस्त करें व्यवस्थाएं
विज्ञापन

अनूपशहर। आगामी दिनों में मकर संक्रांति पर जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर विशाल गंगा स्नान का आयोजन होना है। खासतौर पर अनूपशहर के गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसी के चलते सोमवार को एडीजी व आईजी मेरठ रेंज ने अनूपशहर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थों को गंगा स्नान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

मस्तरामघाट पर सोमवार शाम एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल व आईजी प्रवीण कुमार ने मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसएसपी श्लोक कुमार के साथ जायजा लिया और तैयारियों को परखा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षित गंगा स्नान कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या व माघी पूर्णिमा गंगा स्नान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस बल दिया जा रहा है। पीएसी की फ्लड प्लाटून और गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। गंगा में गहरे जल के अंदर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम और प्रकाश का भी बंदोबस्त रहेगा। सुरक्षित गंगा स्नान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मकर संक्रांति पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed