फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action will be taken against doctors who refer patients: DM

Bulandshahar News: मरीजों को रेफर करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाईः डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against doctors who refer patients: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने सीएमओ को निजी अस्पताल रेफर करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्देशों के बाद भी मरीजों को रेफर किया जाता है तो इसकी रिपोर्ट बनाकर दें।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सीपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। ओपीडी एवं आईपीडी में प्रगति मानक से कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिक से अधिक मरीजों को उपचार देने के निर्देश दिए। आईपीडी में धरपा एवं अगौता की प्रगति कम होने पर प्रभारी अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। संचारी रोग अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभियान के तहत फॉगिंग, जलभराव को खत्म करना और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि अस्पताल में भी प्रत्येक शनिवार को विशेष अभियान चलाकर सफाई कराएं। आशाओं के भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए भुगतान की प्रगति मानक से कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को निर्देशित किया कि खराब प्रगति वाले डीसीपीएम/बीपीएम का स्पष्टीकरण लेकर समय पर भुगतान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अटल आवासीय विद्यालय के संचालन के निर्देश
डीएम सीपी सिंह ने चोला के गांव कोंदू में बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल में फर्नीचर और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाएं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed