{"_id":"110-41556","slug":"Bulandshahr-41556-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीट गहरे कुएं में दबा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीट गहरे कुएं में दबा किसान
Bulandshahr
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। पहासू क्षेत्र के अकराबाद कनैनी के जंगल में ट्यूबवेल के कुएं की खुदाई करते समय रविवार शाम मिट्टी की ढांग और कमरा गिरने से एक बुजुर्ग किसान 20 फीट गहरे कुएं में दब गया। आनन-फानन में प्रशासन ने जेसीबी मंगाकर खुदाई शुरू करा दी। शिकारपुर एसडीएम, सीओ, विधायक शिकारपुर मौके पर पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक देर रात 10.00 बजे किसान को बचाने की कोशिशें जारी थीं।
अकराबाद कनैनी निवासी बिजेंद्र उर्फ विजय मीणा (55) रविवार शाम साढ़े पांच बजे बेटे प्रताप, महाराजा और गौरव के साथ खेतों मे सिंचाई करने गया था। प्रताप ने बताया कि टयूबवेल से पानी कम निकलने पर पिता ने कुएं मंे उतरकर बोरवेल का पंखा नीचे उतारने के लिए खुदाई करने लगे, जबकि तीनों भाई मिट्टी ऊपर खींच रहे थे। तभी मिट्टी की ढांग भरभरा कर गिर पड़ी और ऊपर से कमरा भी ढह गया। किसान बिजेंद्र 20 फीट गहरे कुएं में दब गया। कमरा गिरते ही तीनों भाइयों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने खुदाई शुरू की। सूचना पर शिकारपुर एसडीएम सुनील कुमार, सीओ रफल सिंह तोमर भी जेसीबी लेकर पहुंच गए। शिकारपुर विधायक मुकेश पंडित, बसपा नेता देवेंद्र भारद्वाज समेत ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद थी। एसडीएम ने बताया चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस भी बुला ली गई है।