{"_id":"110-40918","slug":"Bulandshahr-40918-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से आटा मिल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से आटा मिल में लगी आग
Bulandshahr
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरूपुर में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से एक आटा मिल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। हादसे में गेहूं से भरी बोरियां और चोकर जलकर राख हो गया। लोगोंं की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नेहरूपुर गांव निवासी किसान राजवीर ने बताया कि उसकी गांव में आटा मिल है। शुक्रवार रात लगभग 10-11 बजे के बीच मिल में अचानक आग लग गई। मिल से आग की लपटें निकलती देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। गांव पहुंची फायर बिग्रेड ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से गेहूं से भरी बोरियां और चोकर जलकर राख हो गया। इस दौरान अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। मिल मालिक का कहना है उसे हजारों का नुकसान हुआ है। उससे प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।