{"_id":"110-40808","slug":"Bulandshahr-40808-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सफर आसान आज से बढ़ेंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सफर आसान आज से बढ़ेंगे बसों के फेरे
Bulandshahr
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, लंबी रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अधिक भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को ले जाने के लिए कुछ बसें रिजर्व भी रखी गई हैं। जरूरत के अनुसार उन्हें लगाया जाएगा। बता दें कि दीपावली के त्योहार में अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में त्योहार पर अपने घर जाने के लिए होड़ मची हुई है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर डिपो ने अपनी सभी बसें ऑन रोड कर दी हैं। दूरदराज के यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में कानपुर, लखनऊ, एटा, बदायूं आदि रूटों 34 बसें लगाई गई हैं। अधिक भीड़ वालों रूटों पर कुछ बसें रिजर्व रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर उन बसों को लगा दिया जाएगा। इसके अलावा बुधवार से बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद आदि लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। एआरएम सिकंदराबाद आरके वर्मा ने बताया कि डिपो में 36 बसें इस समय हैं। सभी को ऑन रोड कर दिया गया है। अधिकांश बसें लंबे रूटों पर चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन