फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डायट में छात्रों ने की फंदा लगाने की कोशिश

डायट में छात्रों ने की फंदा लगाने की कोशिश

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बसंती देवी डिग्री कॉलेज गुलावठी का बहिष्कार कर डायट में पढ़ने की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं का विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डायट प्राचार्य के बयान से भड़के छात्रों ने बेंच पर चढ़कर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। साथ ही पूरे परिसर में जमकर हंगामा काटा। प्राचार्य ने मामला शांत कराने की काफी कोशिश की, मगर छात्रों ने उनकी एक नहीं सुनी। बाद में हाजिरी लगाने और डायट में पढ़ने की जल्द व्यवस्था करने की चेतावनी देकर छात्र लौट गए। आरोप है कि जब छात्रों ने कहा कि यही रहा तो आत्महत्या कर लेंगे। इस पर प्राचार्य ने कहा जाओ पर फिर मरो जाकर। इसी से नाराज दो छात्रों ने वहीं फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कि बसंती देवी डिग्री कॉलेज गुलावठी के प्रबंधक और उनके बेटे पर कॉलेज की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों की तरफ से दी गयी तहरीर में गुलावठी में दोनों के खिलाफ मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। बुधवार को डायट में छात्रों की हाजिरी लगाई गई। बहुउद्देशीय हॉल में प्राचार्य ने कहा कि थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्र्थी डायट में पढ़ सकते हैं। फर्स्ट सेमेस्टर के अन्य कॉलेजों में जा सकते हैं। प्राचार्य की इस बात पर विद्यार्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मामला शांत न होने पर प्राचार्य अपने दफ्तर चले गए तो विद्यार्थी भी वहीं पर पहुंच गये। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आत्महत्या की नौबत आ जाएगी। आरोप है कि इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि फिर मरकर दिखाओ। इस पर विद्यार्थी भड़क गए। जितेंद्र यादव और अनिल यादव फांसी लगाने के लिए बेंच पर चढ़ गए। दोनों ने कि उनकी मौत के जिम्मेदार प्राचार्य होंगे। बवाल बढ़ता देख प्राचार्य ने दोनों को किसी तरह उतारा और हाथ जोड़कर मामला शांत कराया। छात्रों ने प्राचार्य पर कॉलेज प्रबंधक के साथ मिले होने के आरोप भी लगाए गए। छात्रनेता अमर पाल लोधी, जितेंद्र यादव, अनिल कुमार, राखी यादव, ज्योति, राखी, पूजा, भूपेंद्र,मनोज कुमार आदि ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचंद शर्मा को छात्राओं ने खरी-खरी सुनाई। उधर, छात्रनेता अमरपाल लोधी को प्रबंधक की तरफ से जानमाल का खतरा बताते हुए छात्र-छात्राओं ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस मुस्तैद
बसंती देवी डिग्री कालेज देवली में बुधवार को पुलिस मुस्तैद रही। कार्यवाहक प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ने शिक्षकों एवं स्टूडेंट्स की सुरक्षा की मांग की थी। शिकायत में कहा था कि मंगलवार शाम 35-40 अज्ञात युवक कालेज में घुस आए। उन्होंने शिक्षकों से अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा के डीन पर शिकंजे की तैयारी
ग्रेटर नोएडा। शारदा कॉलेज में बीते सप्ताह महिला प्रोफेसर से डीन द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने अब आरोपी डीन की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। यह जानकारी एसपी ने दी है।


बच्चों की ट्रेनिंग और हाजिरी की व्यवस्था कर दी गई है। उनकी मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है। छात्रों के आरोपों एक आधार पर प्रबंधक को भी नोटिस जारी कर दिया गया है।
- आरएसके सुमन, प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed