{"_id":"110-32592","slug":"Bulandshahr-32592-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का फर्जी एफबी अकाउंट खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का फर्जी एफबी अकाउंट खोला
Bulandshahr
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/डिबाई। जिले की छात्राएं भी साइबर क्राइम की शिकार हो रही हैं। शनिवार को नगर की 11 वीं कक्षा की छात्रा के फर्जी फेसबेक एकाउंट खोलने का मामला प्रकाश में आया। बल्कि उसके अकाउंट पर अश्लील कमेंट भी आ रहे हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की है।
नगर के व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बेटी का किसी ने न केवल फेसबुक पर फर्जी एकाउंट खोल दिया है, बल्कि एकाउंट पर उसका फोटो भी डाल दिया है। कुछ लोग उसके अकाउंट पर अश्लील कमेंट कर रहे हैं। इसकी उसकी बेटी सहमी हुई है। पिता को यह जानकारी बेटी की सहपाठी छात्रा ने दी है। उसकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पिता ने पुलिस से शिकायत कर एकाउंट बंद कराने और आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डिबाई में अश्लील मैसेज मामले में टीम गठित
डिबाई। शिक्षक द्वारा छात्राओं को अश्लील एसएमएस भेजने के मामले में छात्र नेताओं के आंदोलन की धमकी देने पर कालेज प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। दो सप्ताह पूर्व एक इंटर कालेज के शिक्षक पर छात्र-छात्राओं ने अश्लील एसएमएस और फोटो भेजने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। कालेज प्रिंसिपल सोहनपाल और प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जल्द कार्रवाई होगी। छात्र नेता विकास ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
खेत जा रही महिला से रेप की कोशिश
पहासू। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर खेत पर चारा लेने जा रही एक महिला से दबंग ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पति के शिकायत करने पर दबंग ने घर में घुसकर दंपति को पीटा। महिला ने बताया कि उसके शोर मचाने पर दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घर लौट कर महिला ने पति को आपबीती बताई तो उसका पति दबंग के घर शिकायत लेकर पहुंच गया। शिकायत से गुस्साए दबंग ने शुक्रवार शाम घर में घुस कर दंपति को पीटा। शनिवार को पीड़ितों ने दबंग के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घटना के बाद से दबंग गांव से फरार है। पीड़ित के मुताबिक दबंग उनपर समझौते के लिए दबाव बना रहा है।