{"_id":"110-28507","slug":"Bulandshahr-28507-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ आरोपी नामजद कोतवाल को अभयदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ आरोपी नामजद कोतवाल को अभयदान
Bulandshahr
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। यूसुफ को आत्मदाह के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने उसके परिजनों की तहरीर पर आठ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हैरानी की बात यह है कि यूसुफ के परिजनों ने तहरीर बदलते हुए कोतवाल आरबी सिंह को अभयदान दे दिया। पुलिस ने तहरीर बदलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस मामले में जांच का हवाला दे रही है। 22 नवंबर को महविश से प्रेम विवाह करने वाले भाटगढ़ी निवासी अब्दुल हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की पैरवी कर रहे चश्मदीद गवाह यूसुफ और उसके परिजनों ने केरोसिन उडेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था। परिजनों ने तत्कालीन देहात कोतवाल आरबी सिंह पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस तब से लेकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर जांच का हवाला दे रही थी। बृहस्पतिवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। यूसुफ के परिजनों ने अचानक तहरीर बदलते महविश के चाचा और हकीम के हत्यारोपियों के परिजनों समेत आठ के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी। पुलिस ने नई तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन