{"_id":"110-23441","slug":"Bulandshahr-23441-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों सर्दी में खेलना संभलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों सर्दी में खेलना संभलकर
Bulandshahr
Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दिए आदेश पर शिक्षकों को नहीं मिलेगा अवकाश
बुलंदशहर। कोहरा और बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासन ने जिले के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में बच्चों के साथ ही अभिभ्ाावक भी राहत महसूस कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ और अभिभावकों की मांग पर प्रभारी डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को आदेश जारी किया। हालांकि इस दौरान शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने को कहा गया है। जबरदस्त कोहरे और ठंड में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर थे। ठंड में बच्चे बीमार हो रहे हैं। कोहरे से सड़क हादसा होने की भी आशंका है। ऐसे में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरेंद्र यादव ने बीएसए और डीएम से स्कूलों को बंद किए जाने की मांग की थी। अभिभावक भी स्कूल बंदी की मांग कर रहे थे। प्रभारी डीएम ने सोमवार को 26 से 30 दिसंबर तक सभी प्राइमरी, माध्यमिक और अंग्रेजी मीडियम सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे।
ठंड के साथ बढ़ने लगी बीमारी
बुलंदशहर। सर्दी शुरू होते ही जिले में सांस, हार्ट, दांत और आर्थराइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 800 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सत्य सिंह ने बताया कि तीन सप्ताह से आर्थराइटिस, हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी हैं।
सिकंदराबाद में निमोनिया का प्रकोप
सिकंदराबाद। बढ़ती सर्दी से शहर में मासूम और बुजुर्ग निमोनिया की चपेट में हैं। सोमवार को निमोनिया से पीड़ित 92 लोग राजकीय अस्पताल पहुंचे। सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में सोमवार को निमोनिया, जुकाम के मरीजों भीड़ लगी रही। अस्पताल सुपरिटेंडेंट डा. आलोक भार्गव ने निमोनिया से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन
कैसे करें बचाव
सांस रोगी गर्म पानी से नहाएं।
सुबह-शाम की सैर में गर्म कपड़े अवश्य पहनें।
आर्थराइटिस के मरीज भी ठंड से बचे।
बच्चों को फर्श पर न छोड़े।
बुजुर्ग और बच्चे हल्के गर्म पेयजल का सेवन करें।
निमोनिया के लक्षण
पसलियों का चलना, नाक बहना, खांसी आना, सांस लेने में दिक्कत निमोनिया के मुख्य लक्ष्ण है। इन में से एक भी लक्ष्ण दिखने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।
अभिभावक भी खुश
अचानक बढ़ी सर्दी की वजह से बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो रहा था। अवकाश घोषित होने पर बच्चों को राहत मिलेगी - रुपाली
कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है। अधिकारियों ने बच्चों के बारे में सही निर्णय लिया - एसके गोयल
मौसम में अचानक बदलाव आने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों के लिए स्कूल जाना दिक्कत से भरा था - नरेश कुमार
ज्यादा कोहरा रहने तक स्कूलों में अवकाश रहना चाहिए - कमल पहावा