{"_id":"110-22642","slug":"Bulandshahr-22642-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाउदपुर में बारातियों पर पथराव, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाउदपुर में बारातियों पर पथराव, 8 घायल
Bulandshahr
Updated Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर (ब्यूरो)। चोला रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव दाउदपुर में शनिवार रात बारातियों की कार उपलों पर चढ़ने से विवाद हो गया। घरातियों ने बारात पर पथराव किया। इसमें आठ बाराती घायल हो गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़ाई गई।
दनकौर क्षेत्र के गांव कनारसी से शनिवार सतपाल के बेटे की बारात दाउदपुर आई थी। जैैसे ही बारातियों की गाड़ियां गांव के भीतर पहुंची। अंधेरे के कारण कार जमीन पर सूख रहे उपलों पर चढ़ गई। जानकारी होने पर एक ग्रामीण गाली गलौच करने लगा, उसे बारातियों ने धुन दिया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों बारात पर पथराव कर दिया। पथराव में बाराती पक्ष के रवि, उसका भाई दिनेश, दयाचंद, बंटी, मांगेराम, नरेश, अशोक, शंकर घायल हो गए। घायलों को विलासपुर के रामगोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में गांव में बारात चढ़ाई गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने उन्हें तहरीर नहीं दी।