फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बियर के रुपये मांगे तो सेल्समैन को पीटा

बियर के रुपये मांगे तो सेल्समैन को पीटा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। रस्सी को सांप और सांप को रस्सी बतानी वाली खुर्जा पुलिस अब गुंडागर्दी पर भी उतारू हो गई है। बृहस्पतिवार रात जेवर अड्डे के पास बियर शॉप में खाकी की गुंडागर्दी देखने को मिली। बियर पीने के बाद जब दो पुलिसकर्मियों से सेल्समैन ने रुपये मांगे तो गाली-गलौच कर उल्टा पुलिसकर्मियों ने ही उससे सुविधा शुल्क मांग लिया। विरोध करने पर पुलिस वालों ने सेल्समैन को पीटकर जख्मी कर दिया। इस ज्यादती से पीड़ित इतना खौफ में है कि वह पुलिस से शिकायत तक करने नहीं गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जेवर अड्डे के पास बृहस्पतिवार रात बियर की दुकान पर कोतवाली में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने पहले खूब शराब पी। जब वह जाने लगे तो सेल्समैन ने पुलिस वालों से बियर के रुपये मांगे। इससे भड़के पुलिसकर्मियों ने गाली गलौच कर उल्टा सेल्समैन से सुविधा शुल्क मांग लिया। सेल्समैन के विरोध करने पर पुलिस वालों ने नशे में उसे इतना पीटा वह घायल हो गया।
विज्ञापन


चोरी की बाइक बताकर ऐंठे रुपये
अरनियां। पुलिस की गुंडागर्दी से लोग परेशान हैं। रनियावली निवासी शीलतमल का भांजा बृहस्पतिवार शाम घर आ रहा था। आरोप है कि मानगढ़ी मंदिर चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों ने रिश्तेदार को रोक लिया और चोरी की बाइक चलाने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर रुपये एेंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा के सीओ श्रीप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि, पीड़ितों ने मौखिक रुप से शिकायत करने के अलावा तहरीर तक नहीं दी है। यदि कोई शिकायत आई तो जांच के बाद दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed