{"_id":"110-22366","slug":"Bulandshahr-22366-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी की मौत 10 लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी की मौत 10 लोग हिरासत में
Bulandshahr
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दादरी गेट पुलिस चौकी के पास पार्वती मार्केट में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर डिश व्यापारी के सिर में गोली मारी थी। देर रात व्यापारी की गाजियाबाद के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। बदमाश व्यापारी के साथी से 36 हजार रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए दस लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के रामबाड़ा निवासी देवकी नंदन यादव की पार्वती मार्केट में मोबाइल और डिश की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब 9:15 बजे देवकी नंदन और उनके दोस्त सुरेश ने दुकान बंद की और पास स्थित डंपिंग ग्राउंड में लघुशंका करने गए। जव वह लौट रहे थे दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने गन प्वाइंट पर सुरेश के हाथ से 36 हजार की नगदी से भरा थैला लूट लिया। इसका देवकी नंदन ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से उनके सिर में गोली मार दी। बदमाशों के भागने के बाद सुरेश ने व्यापारी के घर और पुलिस को फोन पर सूचना दी। परिजन देवकी नंदन को बुलंदशहर अस्पताल ले गए, जहां से उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिए दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।