{"_id":"110-22317","slug":"Bulandshahr-22317-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वालों ने डंडे से चौकीदार का हाथ तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वालों ने डंडे से चौकीदार का हाथ तोड़ा
Bulandshahr
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। झाझर रोड पर इंटर कालेज के सामने शराब पीने का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स ने चौकीदार को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी हाथ की हड्डी टूट गई। घायल चौकीदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकारपुर निवासी अजय जहांगीरपुर पुलिस चौकी पर चौकीदारी है। मंगलवार रात पब्लिक इंटर कालेज के पास तीन होमगार्ड और पुलिस वाले शराब पी रहे थे। चौकीदार अजय ने इसका विरोध किया। इसी से खफा नशे में होमगार्ड और पुलिस वालों ने चौकीदार को लाठी डंडों से इतना पीटा कि उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई। वहीं मामले में चौकी इंचार्ज आरसी शर्मा का कहना है कि चौकीदार साइकिल से जा रहा था। पीछे से आ रहे वाहन का तेज हॉर्न बजने पर अजय साइकिल से नियंत्रण खो बैठा और गिर गया। गिरने से अजय के चोट लगी है।
विज्ञापन