{"_id":"110-22307","slug":"Bulandshahr-22307-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज आजः अभिजित मुहूर्त में करें तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज आजः अभिजित मुहूर्त में करें तिलक
Bulandshahr
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शुक्ल पक्ष कार्तिक मास की द्वितीय तिथि यानी भाईदूज बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की दीर्घायु और आरोग्य की कामना कर उन्हें टीका लगाती हैं।
बृहस्पतिवार को वैसे पूरा दिन टीका लगाने के लिए शुभ है लेकिन दो अति शुभ मुहूर्त हैं। ये हैं चौघड़िया और अभिजित मुहूर्त। ज्योतिषाचार्य विष्णुदत्त सरस के मुताबिक अति शुभ मुहूर्त में एक 7:00 बजेे से 8:30 बजे तक सुबह और दूसरा 11:40 से 1:40 तक अभिजित मुहूर्त है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर उनके घर का खाना खाएं तो शुभ होगा।
भाईदूज का महत्व
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की दूसरी तिथि के दिन बहन यमी ने भाई यम को अपने घर भोजन का निमंत्रण दिया था। तब बहन यमी ने अपने भाई का सत्कार और तिलक कर स्वादिष्ट भोजन कराकर संतुष्ट और प्रसन्न किया। यम ने बहन को वर मांगने के लिए कहा। तब बहन यमी ने वर मांगा की आज के दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर भोजन करेगा उसे पूर्ण आयु प्राप्त हो। जो बहन भोजन के उपरांत भाई को पान खिलाएगी वह बहन अखंड सौभाग्यवती होगी। मान्यता है कि यम द्वितीया पर अगर भाई-बहन हाथ पकड़ कर यमुना में स्नान करें तो रोगों-संतापों से मुक्ति मिलती है और यम की बहन यमुना दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन
जमकर हुई सूखे नारियल की बिक्री
भैैया दूज पर टीके के साथ भाई को सूखा नारियल भेंट करने की परंपरा है। इसके चलते बुधवार को बाजार में सूखा नारियल खरीदने के लिए महिलाएं और युवतियां उमड़ पड़ीं। नगर के मुख्य बाजार में किराना व्यापारियों ने भी सूखे नारियल की बिक्री के लिए विशेष प्रबंध किया था।