{"_id":"16233","slug":"Bulandshahr-16233-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनू यादव का जोरदार स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनू यादव का जोरदार स्वागत
Bulandshahr
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के वॉक इवेंट में कांस्य पदक जीतकर रविवार को पूना से सिकंदराबाद लौटी मीनू यादव का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एथलीट मीनू के गांव गाजीपुर में जश्न मनाया गया।
मीनू यादव ने रविवार को अपनी कामायाबी के सफर के संबंध में विस्तार से बताया। मीनू ने नेशनल चैंपियनशिप में 58 मिनट 39 सेकेंड में 10 हजार मीटर दूरी तय कर कांस्य पदक प्राप्त किया है। मीनू को इस उपलब्धि पर फेडरेशन ने मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। मीनू के पिता नरेंद्र ने बताया मीनू का पढ़ने के साथ साथ खेलने में काफी रुझान रहा है। मीनू ने सफलता का श्रेय माता -पिता के साथ कोच गौरव त्यागी और वीके वाजपेयी को दिया है।