फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   60 people were deprived of voting due to negligence of BLO

Bulandshahar News: बीएलओ की लापरवाही से 60 लोग मतदान से रहे वंचित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
60 people were deprived of voting due to negligence of BLO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खानपुर। बीएलओ की लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता पर्ची का वितरण नहीं हो सका। जिसके चलते करीब 60 लोग मतदान से वंचित रह गए। वोट पर्ची न पहुंचने पर लोगों ने बीएलओ के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों का आरोप है बीएलओ ने वार्ड का स्थलीय सत्यापन नहीं किया।


नगर के मोहल्ला वैश्यान निवासी कुलदीप, गरीबा खा, हरी सिंघल, सुशील कुमार ने बताया 26 अप्रैल की सुबह तक उनके वार्ड में अधिकतम घरों मे मत पर्ची का वितरण नहीं हुआ। बीएलओ से संपर्क नहीं हो सका। जिसके कारण वार्ड के करीब 60 लोग मतदान से वंचित रहे। लोगों का आरोप है कि बीएलओ एक सप्ताह पूर्व वार्ड में एक पार्टी का प्रचार कर रहा था। उस पार्टी के पक्ष में वोट डालने से मना करने के कारण लोगों को मत पर्ची ही नहीं दी। मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत देकर बीएलओ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed