फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   382 candidates received employment and appointment letters.

Bulandshahar News: 382 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार व नियुक्ति पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
382 candidates received employment and appointment letters.
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थी अ​धिकारियों व ​शिक्षकों के साथ। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
बुलंदशहर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय और महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन सराय छबीला में शनिवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसमें 18 नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
इन सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए हाईस्कूल से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक 890 बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसके बाद 382 अभ्यर्थियों को चयनित कर मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दूबे ने बताया कि इस तरह के रोजगार मेलों का आगे भी आयोजन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन

विभाग का प्रयास है कि रोजगार मेले के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके। इस मौके पर एएसओ राम प्रताप सिंह, कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती अग्रवाल, प्रबंधक सौरभ गर्ग व विशाल अग्रवाल ने युवाओं को रोजगार के टिप्स दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed