{"_id":"6aa8f6036faf822aa60a3fc4","slug":"9-injured-in-clash-and-firing-between-two-groups-over-verbal-abuse-in-secunderabad-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बवाल: स्कूल बस के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छत से फायरिंग में दो को लगी गोली, नौ लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बवाल: स्कूल बस के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छत से फायरिंग में दो को लगी गोली, नौ लोग हुए घायल
Tue, 15 Sep 2026 01:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:10 PM IST
सार
सिकंदराबाद में आज सुबह स्कूल बस के पुलिया से टकराने पर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बुलंदशहर में दो पक्षों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल बस के नाले की पुलिया से टकराने को लेकर शुरू हुआ विवाद गांव के दो पक्षों के बीच खून संघर्ष की वजह बन गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर अपने मकान की छत से उनपर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फायरिंग में गोली लगने से दो लोग व छर्रे लगने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिशनपुर निवासी नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्कूल की बस उनके घर के बाहर नाली पर बनी पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विरोध करने पर पड़ोसी में रहने वाला परिवार उनके साथ गालीगलौज करने लगा। उक्त लोग उनसे रंजिश मानते हैं। गालीगलौज के विरोध पर आरोपियों ने अपने मकान की छत से उनपर अवैध हथियारों से फायरिंग की।
विज्ञापन
गोली व छर्रे लगने से उनके परिवार के उनके अलावा उनके भाई नीरज, सत्येद्र, तीनों भाईयों की पत्नी रेखा, रिकेश, सोनिका, व नीलम, अंकुश समेत परिवार के नौ लोग घायल हो गए। नीलम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि दो पक्षों में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।