{"_id":"683b3fa2cec6cfbaa00378aa","slug":"35-crore-fine-for-not-following-traffic-rules-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-134894-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यातायात नियमों का पालन न करने पर 3.5 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यातायात नियमों का पालन न करने पर 3.5 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन न करने पर 3.5 करोड़ का जुर्माना
- मई माह में यातायात पुलिस ने 18,309 वाहन चालकों के खिलाफ की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। यातायात नियमों का पालन न करने पर जिले में पुलिस ने एक माह में 18,309 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
एएसपी ऋजुल ने बताया किबताया कि मई माह में जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 18,309 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और 3.37 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया।
बताया कि इस दौरान सबसे अधिक यातायात पुलिस ने 8308, कोतवाली देहात ने 1026 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। जबकि सबसे कम अगौता थाना पुलिस ने 51 और सलेमपुर थाना पुलिस ने 73 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। बताया कि आगे भी अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।