फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3 innocent died from fever

बुखार से मासूम समेत 3 लोगों की मौत

Sat, 15 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 15 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
3 innocent died from fever
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : ब्यूरो

तापमान कम होने के बावजूद बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बीते चौबीस घंटों में बुखार से छह माह के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि सीएमओ ने बुखार से मौत की सूचना से इनकार करते हुए जांच कराने की बात कही है। बहरहाल जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 149 हो गई है।

विज्ञापन


शिकारपुर के मोहल्ला मंडी निवासी शमशाद का छह माह का पुत्र नौशाद तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे कई चिकित्सकों को दिखाया। इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं मोहल्ला थाने  वाला निवासी बाबू(65) पुत्र लोकमन को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


परजनों ने उसका इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को उसकी मौत हो गई।  दूसरी ओर खुर्जा के दीनौल गांव निवासी राजू (50) पांच दिनों से बीमार चल रहा था। परिजन उसका इलाज आसपास के चिकित्सकों से करा रहे थे। शनिवार सुबह अचानक  उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन राजू को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed