फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   277 dilapidated buildings of council schools will be demolished

परिषदीय स्कूलों के 277 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
277 dilapidated buildings of council schools will be demolished
परिषदीय स्कूलों के 277 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर जनपद में जर्जर हो चुके 277 परिषदीय स्कूलों के भवन विभाग ने चिन्हित कर लिए हैं। अब इन्हे ध्वस्त करने की तैयारी है। ध्वस्त करने के बाद इनके मलवे की नीलामी होगी। इसके बाद ध्वस्त जर्जर भवन के स्थान पर जरूरत के अनुसार नए भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में जो भी कमियां हैं और जरूरत है या फिर कोई निर्माण कार्य होना है। उसे शासन से गांव के विकास के लिए मिलने वाली राशि से भी कराया जा रहा है। हाल ही में शासन ने आदेश जारी किया था कि जर्जर हो चुके परिषदीय स्कूलों को चिन्हित किया जाए। इस पर विभाग ने जनपद में 277 स्कूलों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर लिया है। अफसरों का दावा है इन सभी जर्जर भवनों में बच्चे नहीं पढ़ रहे हैं। इनमें शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर उनकी पढ़ाई करवाई जा रही है। जो जर्जर भवन चिन्हित किए गए हैं। उनको ध्वस्त करवाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति मिलते ही इन भवनों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। बताया गया कि ध्वस्त भवन के मलवे की नीलामी होगी। साथ ही ध्वस्त भवन के स्थान पर जरूरत के अनुसार नए भवन बनवाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर जनपद में जर्जर हो चुके परिषदीय स्कूलों के भवनों को चिन्हित कर लिया गया है। इनको ध्वस्त कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed