फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   222 roadways bus from Bulandshahr ready to go to Mahakumbh

Bulandshahar News: बुलंदशहर से 222 रोडवेज बस महाकुंभ में जाने के लिए तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
222 roadways bus from Bulandshahr ready to go to Mahakumbh
नगर के रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
बुलंदशहर। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए जिले की तीनों डिपो से 222 रोडवेज बसें भेजने को तैयारी की गई हैं। दूसरे मुख्य स्नान से पूर्व 20 जनवरी के बाद बसें जिले से प्रयागराज जाएंगी। एक साथ जिले से 222 बसों के जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

महाकुंभ में पहला मुख्य स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति का है। इसके बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, तीन फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा व 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। जिले की बसें 24 जनवरी से सात फरवरी तक वहीं रहेंगी। इनमें जिले में बुलंदशहर डिपो से 80, खुर्जा डिपो से 80 और सिकंदराबाद डिपो से 62 रोडवेज बसें प्रयागराज जाएंगी। प्रयागराज से इन बसों का संचालन प्रदेशभर के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

Iएक जनवरी से महाकुंभ मेले के समापन तक मेरी ड्यूटी प्रयागराज में ही लगाई गई है। आने से पूर्व प्रयागराज भेजी जाने वालीं सभी 222 बसों को दुरुस्त करवा दिया था। रंग आदि का कार्य पूरा हो चुका है। साउंड सिस्टम भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इनके जाने के बाद जो भी बसें बचेंगी, उन्हें जिस भी रूट पर अधिक यात्री निकलेंगे, उन सभी मार्गों पर चलाया जाएगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपोI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed