{"_id":"59738a684f1c1b82098b45ea","slug":"191500744296-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों से 200 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों से 200 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गांवों से 200 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त
प्रशासनिक टीम ने तीन गांवों से 200 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। टीम के पहुंचने पर कुछ लोगाें ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल देखकर वह पीछे हट गए।
एसडीएम सुभाषचंद्र यादव के नेतृत्व में टीम सबसे पहले गांव अहरौली पहुंची। यहां चारागाह की भूमि को चिह्नित करने के बाद ट्रैक्टर चलवाते हुए उसे कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान 125 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।
इसके बाद टीम गांव तहसील क्षेत्र के गांव रोहिंदा पहुंची, जहां 55 बीघा ग्राम समाज और पोखर की भूमि से कब्जा हटाया गया। गांव परौरा में करीब 20 बीघा पोखर की भूमि पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रशासनिक कार्रवाई से ग्रामीणों में अफरातफरी मची रही। कुछ ग्रामीण कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस बल को देखकर वह पीछे हट गए।
एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभियान के तहत और भी कई गांवों को चिह्नित कर वहां की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। टीम में तहसीलदार आनंद श्रीनेत, कानूनगो प्रदीप, लेखपाल जगदीश वर्मा, नरेश, प्रेमपाल, राजीव, गौरव, संजय आदि शामिल रहे।