फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18.60 crore people will get drinking water in Anupshahar

Bulandshahar News: अनूपशहर में 18.60 करोड़ से लोगों को मिलेगा पेयजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
18.60 crore people will get drinking water in Anupshahar
अनूपशहर के मोहल्ला नेहयगंज में बनी पानी की टंकी।
बुलंदशहर। अनूपशहर में पेयजल के लिए परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अमृत टू योजना के तहत अब अनूपशहर नगर पालिका के सीमा विस्तारित क्षेत्र में लोगों को 18.60 करोड़ से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए अमृत निदेशालय से स्वीकृति मिलने पर अफसरों ने डीपीआर तैयार करते हुए एसएलटीसी (स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी) में रखने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि अगले चार महीने में प्रस्ताव पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत शहर में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने, एसटीपी और आईपीएस बनाने का कार्य पूरा हो गया है। साथ ही जबकि अमृत योजना के तहत ही केंद्र सरकार ने गांवों में घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत काम चल रहा है। अमृत टू योजना के तहत जल निगम को खानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर पेयजल पहुंचाने की अनुमति मिली थी, जिस पर काम चल रहा है और अब अनूपशहर में भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्य शुरू करने की तैयारी है। जल निगम के अधिकारियों ने अमृत निदेशालय से स्वीकृति के बाद डीपीआर तैयार करते हुए सर्वे कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल की गई कालोनी भारद्वाज कालोनी, शिव विहार कालोनी, खुशहालगढ़ रोड, मलकपुर रोड समेत अन्य कालोनियों में कुल 75.5 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




लगेंगे दो नए ट्यूबवेल, दो को किया जाएगा रीबोर

अनूपशहर नगर पालिका क्षेत्र में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए फिलहाल चार ट्यूबवेल लगे हैं। योजना के तहत दो नए ट्यूबवेल और लगाए जाएंगे, जबकि दो ट्यूबवेल को रीबोर किया जाएगा। जिसके बाद नगर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कुल छह ट्यूबवेल हो जाएंगे। इसके साथ ही 1500 किलो लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। ट्यूबवेल और पानी की टंकी लगाने के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अनूपशहर में पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। सर्वे के साथ प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। अब प्रस्ताव को एसएलटीसी में रखा जाएगा। करीब चार महीने का समय काम शुरू होने में लगेगा। - आशीष खेवरिया, एक्सईएन, जल निगम।




मलकपुर रोड पर पानी की टंकी और दोनों ट्यूबवेल बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। सीमा विस्तार के बाद कई कालोनियों में पेयजल लाइन नहीं है। लाइन बिछाने के बाद लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। - ब्रजेश गोयल, अध्यक्ष, नगर पालिका अनूपशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed