{"_id":"5bf59daabdec22693b024c4d","slug":"161542823338-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर खड़े कैंटर चोरों ने लाखों की दवा उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर खड़े कैंटर चोरों ने लाखों की दवा उड़ाई
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर खड़े कैंटर से लाखों की दवा चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। हाइवे पर खड़े कैंटर से चोरों ने लाखों रुपये की दवाएं चोरी कर ली। वारदात के दौरान चालक गाड़ी में ही सो रहा था। चालक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार रात खुर्जा के हजरतपुर गांव निवासी कैंटर चालक दीपेंद्र गाजियाबाद से दवाएं भरकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ। रास्ते में खुर्जा बाइपास स्थित होटल के पास कैंटर रोककर चालक दीपेंद्र उसी में सो गया। देर रात किसी समय चोरों ने कैंटर में भरे हुए दवाओं के 14 कार्टून चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जब चालक की नींद खुली तब कार्टून चोरी देख वह बदहवास हो गया। पीड़ित चालक ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।