{"_id":"5bf6fa9dbdec224176130e5b","slug":"154291271611-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी के छात्रों की प्रार्थना सभा को ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी के छात्रों की प्रार्थना सभा को ना
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी के छात्रों की प्रार्थना सभा को ‘ना’
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के आदेश के समर्थन में नहीं हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि दूरी और ठंड के कारण वह समय पर कॉलेज में होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हो सकते हैं। उन्होंने मांगपत्र कॉलेज की प्राचार्या सहित क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय मेरठ को भी भेजा है।
छात्र अंकुश कुमार शर्मा, अर्जुन ठाकुर, नरेंद्र कुमार तोमर, सुमित कुमार आदि ने बताया कि कॉलेज में सुबह के समय प्रार्थना सभा करवाने के निर्देश हैं। इसके लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि यह पहल अच्छी है, लेकिन कॉलेज के ज्यादातर छात्र-छात्राएं दूर-दराज क्षेत्र से आते हैं। इसलिए वह समय पर कॉलेज नहीं पहुंच सकते। कॉलेज में छात्रों की संख्या अधिक है और अधिकतर कक्षाएं भी देरी से शुरू होती हैं। यदि कोई समय पर पहुंचने का प्रयास करेगा भी तो वह जोखिम भरा हो सकता है। अब सर्दी का मौसम है और कोहरा भी शुरू होने वाला है। ऐसे में परेशानी और बढ़ जाएगी। छात्रों ने यह भी चेतावनी दी है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन को भी बाध्य हो सकते हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया कि छात्रों की मांग को कॉलेज की प्रबंधन समिति से अवगत करवा दिया जाएगा।