फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कलक्ट्रेट सभागार मे नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, दिए निर्देश

कलक्ट्रेट सभागार मे नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, दिए निर्देश

Wed, 21 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार मे नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, दिए निर्देश
कलक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, दिए निर्देश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में जिले के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश ने बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह लक्ष्यों की हर हाल में पूर्ति करें। पिछले भ्रमण कार्यक्रम में दिए निर्देशों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने अपराधों की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाईयों की भी समीक्षा की। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि यातायात व्यवस्था के अंतर्गत जाम से निपटने के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा की स्थिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी सुरक्षा मिशन एवं आशाओं के भुगतान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने आबकारी अधिकारी से कहा कि बाहर के प्रांतों से शराब की आवक पर प्रत्येक दशा में रोक लगाई जरए। आबकारी अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लक्ष्यों की अधिक पूर्ति की गई है। विगत माह में हजारों लीटर अवैध रुप से लाई गई शराब को पकड़ा गया है। इसके अलावा उन्होंने स्टांप ड्यूटी, विद्युत, भूमाफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने सांसद आदर्श गांव एवं समग्र गांवों की समीक्षा करते हुए इन गांवों में निर्धारित विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवाह योजना में जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उन्हें अतिशीघ्र लाभांन्वित किया जाए। नगर निकाय की समीक्षा करते हुए उन्हाेंने कहा कि शौचालयों का निर्माण व ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक को एकत्रित करते हुए जिले में एक डंपिंग ग्राउंड तैयार कर उसका निस्तारण किया जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा जनपद में नई सड़कों का निर्माण एवं पुरानी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने एआरटीओ को स्कूली वाहनों की प्रभावी रूप से चेकिंग करने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दो पहिया वाहन चालकों को आवश्यक हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी केबी सिंह, सीडीओ ईश दुहन, एडीएम ब्रजेश कुमार, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र सहित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed